सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्रों ने PSEB कक्षा 10वीं के नतीजों में रोशन किया ग्रुप का नाम

दोआबा न्यूज़लाइन

जालंधर: शहर के सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के छात्रों ने स्कूल प्रिंसिपल और सभी स्टाफ सदस्यों के नेतृत्व में पीएसईबी दसवीं कक्षा के परिणामों में उच्च अंक प्राप्त कर समस्त ग्रुप का नाम रोशन किया। जिसमें कुल 49 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, और विद्यार्थियों की लगन,
मेहनत और जज्बे से स्कूल ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया। स्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में कशिश ने 81%, आयुष ने 75%, निखिल, सावरी ने 74%, शिल्पा, अमनदीप ने 73%, रिशा ने 72%, ललित, हरनूर और रमन ने 71% तथा अमन ने 70% अंक प्राप्त कर अपने ग्रुप और माता पिता का नाम रोशन किया।

वहीं छात्रों की इस शानदार उपलब्धि पर ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को बधाई दी और कहा कि छात्रों और अध्यापकों द्वारा पूरे वर्ष की गई कड़ी मेहनत का फल परिणाम वाले दिन दिखाई देता है। इसी के साथ सभी छात्रों एवं अभिभावकों का मुंह मीठा करवाते हुए कहा की सेंट सोल्जर स्दैव छात्रों के विकास के लिए खड़ा है।

Related posts

HMV कॉलेज के केमिस्ट्री विभाग की छात्रा प्रियंका ने यूनिवर्सिटी में प्राप्त किया सर्वोच्च SGPA

Miss India नार्थ 2026 यशिका शर्मा का इनोसेंट हार्ट्स में भव्य स्वागत, पूर्व छात्रा की उपलब्धि पर गौरवान्वित हुआ संस्थान

केमवाइट्स ने कलात्मकता और हार्दिक आभार के साथ मनाया मदर्स डे