लायलपुर खालसा कॉलेज MA पॉलिटिकल साइंस Sem-3 के स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी नतीजों में मारी बाजी

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के लायलपुर खालसा कॉलेज के एमए पॉलिटिकल साइंस तीसरे सेमेस्टर के गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित नतीजे बहुत अच्छे रहे। इन परीक्षा परिणामों में स्टूडेंट दविंदरजीत कौर ने 10 एसजीपीए में से 8.20 एसजीपीए हासिल करके यूनिवर्सिटी मेरिट में पांचवां स्थान हासिल किया। इसी क्लास की स्टूडेंट्स गुरप्रीत कौर और अमृत कौर ने 8.00 एसजीपीए हासिल करके यूनिवर्सिटी मेरिट में संयुक्त रूप से छठा स्थान हासिल किया।

इस मौके पर गवर्निंग काउंसिल की प्रेसिडेंट सरदारनी बलबीर कौर ने स्टूडेंट्स, उनके पेरेंट्स और टीचर्स को खास तौर पर बधाई दी। वहीं प्रिंसिपल डॉ. रछपाल सिंह संधू ने स्टूडेंट्स को भविष्य में और मेहनत और लगन से पढ़ाई करने के लिए मोटिवेट किया। इस मौके पर पॉलिटिकल साइंस डिपार्टमेंट की हेड डॉ. अनु कुमारी, डॉ. अजीतपाल सिंह, प्रो. संजय शाद और प्रो. लिवप्रीत भी मौजूद थे।

Related posts

MLA बावा हेनरी के निर्देश पर सीवरेज की समस्याओं को लेकर निगम कमिश्नर को सौंपा गया मांग पत्र

APJ कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की संगीतकार डॉ. संतोष नाहर ने वायलिन की मधुर ध्वनि से सबको किया मंत्रमुग्ध

HMV कॉलेज को मिला प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सतत (सस्टेनेबिलिटी) पुरस्कार