APJ कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स के छात्र सार्थक ने जीता Bronze

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स के विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक विकास के साथ-साथ खेलों में भाग लेने के लिए भी प्रोत्साहित एवं प्रेरित करता रहता है। इसी श्रृंखला में बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थी सार्थक गुप्ता ने ‘खेड़ा वतन पंजाब दियां’ में अंडर 21 में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए बैडमिंटन चैंपियनशिप जोकि बरनाला में आयोजित की गई थी में तृतीय स्थान पर आकर कांस्य पदक हासिल किया।

प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने सार्थक गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि वह ओर अभ्यास करे ताकि प्रथम स्थान पर आ सके। डॉ ढींगरा ने कहा कि वह खेलों के साथ-साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दे ताकि वह दोनों क्षेत्रों में सफल रहते हुए जीवन में कामयाबी हासिल करके अपना ओर कॉलेज का नाम रोशन कर सके। सार्थक का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने फिजिकल एजुकेशन के प्राध्यापक साहिल महेय के प्रयासों की भरपूर सराहना की तथा अन्य विद्यार्थियों को भी खेलों में प्रतिभागिता करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए कहा।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स ने जागरूकता अभियान के साथ मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

HMV कॉलेज की पत्रकारिता की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

PCMSD कॉलेजिएट स्कूल ने हवन समारोह के साथ की नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत