PCMSD कॉलेज के पंजाबी विभाग ने किया पर्चा पाठ प्रतियोगिता का आयोजन

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के पीसीएम एस.डी. महिला महाविद्यालय के पंजाबी विभाग ने पर्चा पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें छात्राओं ने बड़े उत्साह से भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को पंजाबी संस्कृति से जोड़ना और उन्हें अपनी रचनात्मक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना था।

इस प्रतियोगिता में रमनप्रीत (बी.ए. बी.एड. सेमेस्टर प्रथम) ने प्रथम स्थान, गुनीत कौर (बी.ए. बी.एड. सेमेस्टर प्रथम) ने द्वितीय स्थान और अमरजोत कौर (बी.ए. बी.एड. सेमेस्टर प्रथम) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पलक (बी.एससी. अर्थशास्त्र सेमेस्टर प्रथम) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष नरेश बुधिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद दादा, प्रबंध समिति के अन्य माननीय सदस्यों और प्राचार्या डॉ. पूजा पराशर ने विजेता छात्राओं को बधाई दी और ऐसी सार्थक प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए पंजाबी विभाग के प्रयासों की सराहना की।

Related posts

PCM SD कॉलेज के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG विभाग ने आयोजित किया करियर जागरूकता सत्र

HMV कॉलेज की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

KMV की राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियन ने लगातार पदक हासिल कर संस्थान का नाम किया रोशन