PAKISTAN: खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, 2 सैनिकों सहित छह लोग घायल

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (विदेश/क्राइम)

पेशावर: पाकिस्तान में अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में बीते कल हुए एक आत्मघाती हमले की सूचना मिली है। जानकारी के अनुसार इस हमले में 2 पाकिस्तानी सैनिकों सहित कम से कम 6 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों के अनुसार घायलों को बन्नू अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत अब खतरे से बाहर है।

उनका कहना है कि हमलावर ने मीर अली तहसील में मचाई क्षेत्र की घुंडीसर जांच चौकी के पास खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। इस आत्मघाती हमले में 2 पाकिस्तानी सैनिकों सहित कम से कम 6 लोग घायल हुए बताए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों ने इस हमले के साजिशकर्ताओं को पकड़ने के लिए इलाके में देर रात तक बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

Related posts

भार्गव कैंप महिला मारपीट मामला: एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, महिला आयोग ने CP से मांगा जवाब

क्राइम ब्रांच जालंधर ने गिरफ्तार किये 2 ड्रग तस्कर, 1 किलो 400 ग्राम अफीम और लाख रुपये ड्रग मनी बरामद

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एंटी-ड्रग कैंपेन के तहत अलग-अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर चलाया कासो ऑपरेशन