HMV कॉलेज की NSS यूनिट ने मनाया वंदे मातरम का 150वां स्मरणोत्सव

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय की एनएसएस यूनिट की ओर से राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम’ का 150वां स्मरणोत्सव मनाया गया। यह गीत बंकिम चंद्र चैटर्जी द्वारा रचा गया था। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने इस गीत द्वारा दिए गए एकता, समर्पण व देशभक्ति की भावना पर प्रकाश डाला। एनएसएस वालंटियर्स ने मिलकर कॉलेज प्रांगण में यह गीत गाया।

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने कहा कि वन्दे मातरम एक मंत्र की तरह है जो भारत माता के प्रति हमारे आध्यात्मिक समर्पण को दर्शाता है। एनएसएस इंचार्ज डॉ. ज्योति गोगिया व सुश्री हरमनु ने छात्राओं को राष्ट्रीय गर्व की भावना को सर्वोपरि रखने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

PCM SD कॉलेजिएट स्कूल की छात्राओं ने 19वीं CTSE 26 कॉमर्स टैलेंट सर्च परीक्षा में हासिल किए शीर्ष स्थान

HMV कॉलेज की छात्राओं का विश्वविद्यालय परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन

केएमवी की खिलाड़ियों का 11वीं इंटर-जोनल सीनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन