APJ कॉलेज के मृदुल संदल ने क्रिकेट टीम में जालंधर का किया प्रतिनिधित्व

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के एपीजे कॉलेज के विद्यार्थी शिक्षा एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल के मैदान में भी अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाते ही रहते हैं। कॉलेज के बीबीए 4th सेमेस्टर के विद्यार्थी मृदुल संदल ने Under 23 की क्रिकेट टीम में जालंधर का प्रतिनिधित्व किया और साथ ही पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित हैंपटन फैलकन्स शेरे पंजाब T-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भी जालंधर का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।

कॉलेज प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने मृदुल संदल को उसकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि वह निरंतर अभ्यास करें ताकि वह क्रिकेट के क्षेत्र में अपना एक स्थान बना सके। मृदुल को दिशा निर्देश देने के लिए उन्होंने फिजिकल एजुकेशन विभाग के प्राध्यापक साहिल महेय के प्रयासों की सराहना की।

Related posts

KMV की राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियन ने लगातार पदक हासिल कर संस्थान का नाम किया रोशन

PCM SD कॉलेज के इको क्लब ने “इको स्पार्क इनोवेशन फेस्ट” का किया आयोजन

इनोसेंट हार्टस की संस्थाओं में बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा ‘कमलेश विज़न प्रोग्राम’ का शुभारंभ