मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज ने राज्य स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: पंजाब तकनीकी संस्थान खेल विभाग द्वारा 19-20 फरवरी 2025 को बटाला के सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज में राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। इस दौरान मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के अभिषेक भंडारी (ऑटोमोबाइल) ने 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता तथा साहिल सिंह पांडे (इलेक्ट्रिकल) ने 800 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह और खेल अध्यक्ष प्रो. कश्मीर कुमार ने विजेता छात्रों को बधाई दी और सम्मानित किया। इस अवसर पर उप खेल अध्यक्ष विक्रमजीत सिंह, खेल प्रभारी दुर्गेश जांडी तथा टीम प्रभारी कुलविंदर सिंह उपस्थित थे।

Related posts

PCM SD कॉलेज के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG विभाग ने आयोजित किया करियर जागरूकता सत्र

HMV कॉलेज की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

KMV की राष्ट्रीय सॉफ्टबॉल चैंपियन ने लगातार पदक हासिल कर संस्थान का नाम किया रोशन