कपूरथला: आवारा कुत्तों का 2 महिलाओं पर हमला, 1 की मौत दूसरी घायल

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/कपूरथला)

कपूरथला: कपूरथला के अधीन आते सुल्तानपुर लोधी के गांव पस्सण कदीम में अवारा कुत्तों के झुंड ने 2 महिलाओं को अपना शिकार बना लिया। लोगों के अनुसार 15 से 20 कुत्तों ने इन महिलाओं पर हमला किया। जहां इन आदमखोर कुत्तों ने एक महिला को बुरी तरह नोच-नोच कर मार डाला, वहीं दूसरी महिला घायल है। मृतक महिला के विभिन्न अंगों को आवारा कुत्तों ने इतनी बुरी तरह से नोचा कि उसके सिर से बाल तक अलग कर दिए और उसकी खोपड़ी तक दिखने लगी थी।

जानकारी के अनुसार महिलाएं खेतों में पशुओं के लिए चारा लेने गईं थी जहां कुत्तों के एक झुंड ने उनपर बुरी तरह हमला बोल दिया। मृतक प्रवासी महिला की पहचान परिदेवी पत्नी केवल ठाकुर के रूप में हुई है। महिलाओं द्वारा चीखने की आवाज सुन गांव वाले वहां आए लेकिन तबतक आदमखोर कुत्ते एक महिला को बुरी तरह नोच-नोच कर मार चुके थे।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए गांव वा​सियों ने बताया कि गांव के पास ही झु​ग्गियों में रहने वाले केवल ठाकुर उर्फ राजू की 32 वर्षीय पत्नी राम परिदेवी देर शाम अपने पशुओं को चराने के लिए खेतों में लेकर गई थी। उसी समय अचानक 15-20 आवारा कुत्तों ने महिला परी देवी पर हमला कर दिया।

Related posts

PCM SD कॉलेज की छात्राओं ने “30 दिवसीय पर्यावरण चुनौती” को सफलतापूर्वक किया पूरा

HMV ने मनाया राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

KMV ने “सिंगल यूज़ प्लास्टिक को अलविदा” विषय पर कार्यशाला का किया आयोजन