शहर में फर्जी पुलिस बन कर रहे थे ठगी, लोगों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम)

जालंधर: शहर के मकसूदां एरिया के वरियाणा मोड़ पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब लोगों द्वारा खुद को सीआईए मुलाजिम बताकर ठगी करने वाले 2 व्यक्तियों को काबू किया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि ये दोनों नकली पुलिस बन कर रोजाना इस इलाके में ऑटो चालकों से वसूली करते हैं।

पीड़ित हरजिंदर कुमार ने बताया कि वह काम से घर लौट रहा था तो उक्त लोगों ने उसे रोका और उसके पास मौजूद 700 रुपए छीन लिए। मामला तब सामने आया जब ऑटो चालकों को शक होने पर उनसे पूछताछ की गई। जब लोगों ने इनसे आई कार्ड दिखाने की मांग की तो दोनों व्यक्तियों के होश उड़ गए।

लोगों का गुस्सा देख दोनों ने वहां से भागने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें काबू कर लिया। वहीं खुद को कर्मचारी बताने वाले एक शख्स ने मीडिया से कहा कि इस जगह लोग जुआ खेल रहे थे, जिनको पकड़ने के लिए वह यहां आए थे। दोनों ठगों के पास एक एक्टिवा भी है जिसपर घूम-घूम कर वह लोगों से लूट-पाट करते थे। बाद में लोगों ने दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related posts

PCM SD कॉलेज के इको क्लब ने “इको स्पार्क इनोवेशन फेस्ट” का किया आयोजन

इनोसेंट हार्टस की संस्थाओं में बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा ‘कमलेश विज़न प्रोग्राम’ का शुभारंभ

PCM SD कॉलेजिएट स्कूल ने ई-कचरा जागरूकता और रीसाइक्लिंग सत्र का किया आयोजन