JJP के राष्ट्र अध्यक्ष अजय चौटाला की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, सामने आई नील गाय

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

हरियाणा: हरियाणा के जींद से जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार को अजय चौटाला अपनी पत्नी नैना चौटाला के साथ सिरसा से चंडीगढ़ जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। लेकिन गनीमत यह रही कि हादसे में अजय चौटाला और उनकी पत्नी बाल-बाल बच गए, लेकिन अचानक गाड़ी के सामने आ जाने के कारण नील नील गाय की मौके पर मौत हो गई है।

जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट हरियाणा के जींद में नरवाना से पहले ढाकल गांव के पास हुआ। जिसमें चौटाला की कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही सदर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद अजय चौटाला को दूसरी गाड़ी से चंडीगढ़ की तरफ रवाना किया गया।

Related posts

कैबिनेट मंत्री भगत ने जिला प्रशासन को घरेलू गैस सिलेंडरों की उचित ढंग से सप्लाई सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

लुधियाना उपचुनाव के नतीजे आने के बाद भारत भूषण आशु ने दिया इस्तीफा

लुधियाना उपचुनाव विजेता संजीव अरोड़ा ने बतौर विधायक ली शपथ, चंडीगढ़ विधानसभा में मौजूद रही पंजाब की लीडरशिप