JALANDHAR: दाना मंडी के पास जख्मी हालत में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम)

जालंधर: जालंधर में दाना मंडी मोड़ पर स्थित डाकखाने के पास शनिवार की सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जिसके शरीर पर चोट के निशान हैं और उसके मुंह पर काफी बड़ा घाव है। देखने से ऐसे प्रतीत हो रहा है कि किसी ने हत्या कर उसका शव यहां लाकर फेंक दिया है। सुबह सवेरे अज्ञात शव के मिलने से आसपास के इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक व्यक्ति ने ट्रैकसूट पहना हुआ था।

जानकारी के अनुसार शव को पहले वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने सुबह करीब 9 बजे देखा। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इकठ्ठा होकर पुलिस को सूचित किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Related posts

DAV कॉलेज के 90वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल ने 160 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

इनोसेंट हार्ट्स में सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व

HMV में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन