जालंधर ई-रिक्शा लूट मामला, पुलिस ने गिरफ्तार किए दोनों आरोपी

न्यूज़360ब्रॉडकास्ट

जालंधरः पंजाब के जालंधर की पुलिस ने शहर के सेंट्रल टाउन इलाके में बीते दिनों हुए ई-रिक्शा चालक लूट मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में से 1 आरोपी रस्ते मोहल्ला व दूसरा बंगिया मोहल्ला का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने दोनों से पूछताछ शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि बीते दिनों शहर के सेंट्रल टाउन इलाके में 2 नकाबपोश बदमाशों ने एक ई-रिश्का चालक को हथियारों के बल पर दिनदिहाड़े लूट लिया था। इस दौरान लुटेरे इ-रिक्शा चालक से नकदी छीन ले गए और उसके साथ मारपीट भी की। यह घटना वहां एक घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

APJ कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स में मनाया गया आठवां पोषण पखवाड़ा

HMV कॉलेज में पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया गया महात्मा हंसराज जन्म-दिवस

PCMSD कॉलेज के बी.ए. बी.एड सेम-I की छात्राओं ने विश्वविद्यालय रैंकिंग में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन