हेमकुंट पब्लिक स्कूल में मनाया गया ‘अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस’

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हेमकुंट पब्लिक स्कूल में के०जी० विंग के छात्रों द्वारा ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ‘मनाया गया। इसमें विद्यार्थियों को कई प्रकार के योगासन सिखाए गए और उनका अभ्यास भी करवाया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य उनको शारीरिक रूप से तंदुरुस्त बनाना है ताकि वे अपने शरीर और मन पर पूर्ण नियंत्रण कर सकें।

इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल मैडम मनजोत कौर ने अध्यापकों द्वारा करवाई गई इस गतिविधि की सराहना की और बच्चों को’ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ संबंधी विभिन्न प्रकार की जानकारी देते हुए प्रतिदिन योगाभ्यास करने का संदेश दिया।

Related posts

PCMSD कॉलेजिएट स्कूल ने हवन समारोह के साथ की नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत

शिक्षा मंत्रालय ने HMV को 5-स्टार SVHR रेटिंग के साथ घोषित किया हरित उत्कृष्टता का अग्रणी संस्थान

HMV के बी. डिजाइन (मल्टीमीडिया) Sem-1 की छात्राओं ने कॉलेज का नाम किया रोशन