इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का JEE मेन्स में उत्कृष्ट प्रदर्शन: दक्ष गुप्ता का NTA स्कोर रहा 99.74

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट(जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के इनोसेंट हार्ट्स, ग्रीन मॉडल टाऊन के विद्यार्थियों का नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जे.ई.ई मेन्स- 2024 परीक्षा में एनटीए स्कोर उत्कृष्ट रहा। इस परीक्षा में दक्ष गुप्ता ने एनटीए स्कोर 99.74 अंक हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। गुरजोत ने 95.97, जसकरण ने 95.72, समर्थ ने 94.38 एनटीए स्कोर हासिल किए तथा जे.ई.ई एडवांस्ड के लिए क्वालीफाइड किया।

इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों को उनकी शानदार सफलता पर बधाई दी। प्रधानाचार्य राजीव पालीवाल ने छात्रों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Related posts

HMV कॉलेज ने भव्य रूप से शताब्दी पूर्व छात्रा मिलन समारोह ‘पुनर्मिलन 2026’ का किया आयोजन

PCMSD कॉलेज फॉर विमेन के आई-सोशल क्लब ने किया चर्चा का आयोजन

हेमकुंट पब्लिक स्कूल में नए सेशन का आरंभ एवं बैसाखी उत्सव