HMV के BSC सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में छाईं

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट(जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय की बीएससी सेमेस्टर-3 की छात्राएं यूनिवर्सिटी में पोजीशन प्राप्त कर शीर्ष स्थानों पर रहीं। बीएससी (नॉन मेडिकल) सेमेस्टर-3 की छात्रा कनुप्रिया ने 400 में से 353 अंक प्राप्त कर सभी साइंस स्ट्रीक्स में से शीर्ष स्थान प्राप्त किया। इशिका ने नॉन मेडिकल में 333 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नेहा, हिमांशी, जसलीन ने नॉन मेडिकल में क्रमश: पांचवां, छठा व आठवां स्थान हासिल किया।

कंप्यूटर साइंस स्ट्रीम में नवनीत कौर ने 328 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेडिकल स्ट्रीम में रमा शर्मा ने 328 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य
की कामना की।

Related posts

KMV के स्टूडेंट्स की रिकॉर्ड तोड़ ऑन कैंपस कॉर्पोरेट प्लेसमेंट, प्रिंसिपल ने प्रतिभाशील छात्राओं को दी बधाई

PCM SD कॉलेज के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG विभाग ने आयोजित किया करियर जागरूकता सत्र

HMV कॉलेज की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन