इनोसेंट हार्ट्स के छात्रों का JEE मेन्स में शानदार प्रदर्शन, एकमबीर ने हासिल किए 99.8 एनटीए स्कोर

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा आयोजित जनवरी-2025 में ली गई जे.ई.ई. मेन्स-1 की परीक्षा में इनोसेंट हार्ट्स ग्रीन मॉडल टाऊन के विद्यार्थियों का एनटीए स्कोर शानदार रहा। इस परीक्षा में एकमबीर ने 99.8 एनटीए स्कोर तथा अर्पित गुप्ता ने 99.38 हासिल कर स्कूल को गौरवान्वित किया। वहीं जयंत गुप्ता ने 98.48, सूर्यांश बक्शी ने 98.11 एनटीए स्कोर, अजितेश ने 96.9 एनटीए स्कोर, रियांश अग्रवाल ने 90.01 एनटीए स्कोर व यक्ष अरोड़ा ने 89.9 एनटीए स्कोर हासिल किए।

इस अवसर पर इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने विद्यार्थियों को उनकी शानदार सफलता पर उन्हें तथा स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। वहीं प्रिंसिपल राजीव पालीवाल ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

Related posts

PCMSD कॉलेज की 4 NCC कैडेट्स को DG NCC कैडेट वेलफेयर स्कॉलरशिप से किया गया सम्मानित

HMV कॉलेज में स्टूडेंट लीडरशिप अवार्ड समारोह का आयोजन

KMV ने युवाओं में नेतृत्व और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए मनाया विश्व एथलेटिक्स दिवस