HMV के BSC सेमेस्टर 6 के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट रहा परिणाम

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय की बी.एससी सेमेस्टर-6 की छात्राओं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट रहा। बी.एससी नॉन मेडिकल सेमेस्टर 6 में कनुप्रिया ने विश्वविद्यालय में कुल मिलाकर पांचवां स्थान प्राप्त किया। कनुप्रिया ने 2400 में से 1989 अंक प्राप्त किए। बी.एससी कंप्यूटर साइंस सेमेस्टर 6 में नवनीत कौर ने कुल मिलाकर आठवां स्थान प्राप्त किया। नवनीत कौर ने 2400 में से 1984 अंक प्राप्त किए।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं और डीन विज्ञान संकाय दीपशिखा को बधाई दी।

Related posts

HMV कॉलेज में परवाज़ 2026 का आयोजन, छात्राओं को दी सपनों को पंख देती भावभीनी विदाई

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में चयनित स्टूडेंट काउंसिल के लिए इन्वेस्टिचयोर सेरेमनी 2026–27 का आयोजन

HMV मूल्य-आधारित शिक्षा की ओर अग्रसर, AICTE अनुमोदित 3 दिवसीय FDP का दूसरा दिन उत्साहपूर्वक आयोजित