HMV ने एक दिवसीय एजुकेशनल ट्रिप का किया आयोजन

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय के फाइन आर्ट्स विभाग की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देश में नैना देवी, आनन्दपुर साहिब तथा विरासत-ए-खालसा का एक दिवसीय एजुकेशनल ट्रिप आयोजित किया गया। बीएफए तथा बीए की ३४ छात्राओं ने इस ट्रिप में भाग लिया। विभागाध्यक्षा डॉ. नीरू भारती शर्मा, डॉ. शैलेन्द्र, टविंकल व चाहत भी छात्राओं के साथ थे।

छात्राओं ने पूरे उत्साह से आउटडोर स्केचिंग की। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने फाइन आर्ट्स विभाग के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि छात्राओं को प्रैक्टिकल एक्सपोजर देना बहुत जरूरी है और एचएमवी का फाइन आर्टस विभाग इसमें पूरी तरह सफल है।

Related posts

HMV के बी. डिजाइन (मल्टीमीडिया) Sem-1 की छात्राओं ने कॉलेज का नाम किया रोशन

KMV के स्टूडेंट्स की रिकॉर्ड तोड़ ऑन कैंपस कॉर्पोरेट प्लेसमेंट, प्रिंसिपल ने प्रतिभाशील छात्राओं को दी बधाई

PCM SD कॉलेज के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG विभाग ने आयोजित किया करियर जागरूकता सत्र