HMV ने नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया के तत्वावधान में लगाया ग्रैड दिवाली मेला

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंस राज महिला महाविद्यालय ने नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया के तत्वावधान में ग्रैंड दिवाली मेले का आयोजन किया। इस अवसर पर नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया के सीईओ समर्थ शर्मा मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। तहसीलदार परवीन सिंगला भी उपस्थित थे।

इस दौरान प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने सभी मुख्यातिथियों का स्वागत किया। समर्थ शर्मा ने वोकेशनल एजुकेशन को बढ़ावा देने के लिए एचएमवी के प्रयासों की प्रशंसा की। दीवाली मेला 2025 में हाथ की बनी वस्तुएं जैसे कलात्मक फर्निशिंग, दीवाली थीम वाले ग्रीटिंग कार्ड, गिफ्ट हैम्पर्स और विभिन्न प्रकार क खान-पान के स्टॉल प्रदर्शित किए गए थे।

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण यह था कि यह मेला जीरो प्लास्टिक थीम पर आधारित था जो सुरक्षित पर्यावरण के लिए समय की आवश्यकता है। डिज़ाइन, मल्टीमीडिया, फैशन, कॉस्मेटोलॉजी, होम साइंस और फाइन आर्ट्स ने अपने क्रिएटिव प्रोडक्ट्स प्रदर्शित किए। यह सारी प्रदर्शनी स्किल फैकल्टी इंचार्ज डॉ. राखी मेहता की देखरेख में लगाई गई। डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा, डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप और आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया और अन्य सभी डीन भी मेले में उपस्थित थे।

वहीं डॉ. अंजना भाटिया ने नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया का धन्यवाद किया। दीवाली मेले के आयोजन में डॉ. राखी मेहता, नवनीता, डॉ. नीरू भारती, आशीष, डॉ. शैलेंद्र, मुक्ति और अन्य फैकल्टी सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस मेले के माध्यम से छात्राओं ने अपनी कला व प्रतिभा का परिचय दिया।

Related posts

PCM SD कॉलेज के इको क्लब ने “इको स्पार्क इनोवेशन फेस्ट” का किया आयोजन

इनोसेंट हार्टस की संस्थाओं में बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट द्वारा ‘कमलेश विज़न प्रोग्राम’ का शुभारंभ

PCM SD कॉलेजिएट स्कूल ने ई-कचरा जागरूकता और रीसाइक्लिंग सत्र का किया आयोजन