न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट
जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय की एम.ए. (जर्नलिज्म एंड मॉस कम्यूनिकेशन) सेमेस्टर- 3 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सर्वाधिक एसजीपीए प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। जसबीर कौर ने 8.36 एसजीपीए प्राप्त किए जो कि यूनिवर्सिटी में सर्वाधिक रहा। वहीं साक्षी बडोला ने 8 एसजीपीए प्राप्त किए।
इस अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को बधाई दी। इस दौरान विभागाध्यक्षा डॉ. रमा शर्मा भी उपस्थित थी।