न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट
जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय की बी. वॉक जर्नलिज्म एंड मीडिया सेमेस्टर 1 व 5 की छात्राओं ने बेहतरीन एसजीपीए प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। सेमेस्टर 5 की छात्रा परमप्रीत कौर ने 8.28 एसजीपीए प्राप्त कर कॉलेज का मान बढ़ाया। सेमेस्टर- 1 की छात्रा ग्रेस ने 8.12 एसजीपीए तथा सुहानी ने 8.04 एसजीपीए प्राप्त कर गौरवान्वित किया।
वहीं कॉलेज की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने छात्राओं को बधाई दी व आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विभागाध्यक्षा डॉ. रमा शर्मा भी उपस्थित थी।