न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट
जालंधर: शहर के हंस राज महिला महाविद्यालय की एम.ए. पॉलिटिकल साइंस (सेमेस्टर 1) की छात्रा कुमारी भावना चौहान ने सर्वोत्तम एसजीपीए हासिल किए। भावना ने 8.40 SGPA प्राप्त किए। प्रिंसिपल डॉ. एकता खोसला ने कुमारी भावना को बधाई दी और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।
वहीं छात्रा भावना ने बताया कि उनके पिता उनके ही कॉलेज में गेट कीपर के रूप में कार्यरत हैं और उन्होंने सर्वोत्तम SGPA हासिल करके अपने परिवार को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष अलका शर्मा और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. जीवन देवी भी उपस्थित थीं।