HMV कॉलेज ने “द वीक हंसा सर्वे 2025” में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सिद्ध की अपनी योग्यता

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: भारत के उभरते सितारे व पंजाब के मान हंसराज महिला महाविद्यालय ने एक बार फिर से द वीक हंसा सर्वे 2025 में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपनी योग्यता सिद्ध की है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने सर्वे से यह जानकारी सांझी करते हुए बताया कि एचएमवी ने पंजाब में आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स स्ट्रीम में प्रथम रैंक, फैशन डिजाइनिंग में द्वितीय रैंक तथा मास कम्युनिकेशन में तृतीय रैंक प्राप्त किया।

वहीं प्राचार्या डॉ. सरीन ने इस विशिष्ट उपलब्धि पर एचएमवी परिवार को ढेरों बधाइयां दी। उन्होंने डीएवी कालेज प्रबंधक समिति के सूझवान नेतृत्व प्रधान पदमश्री डॉ. पूनम सूरी, डायरेक्टर हायर एजुकेशन आईएएस (रिटा.) शिव रमन गौड़, चेयरमैन लोकल एडवाइजरी कमेटी व डीएवी प्रबंधक समिति के वाइस प्रेसिडेंट जस्टिस (रिटायर्ड) एन. के. सूद का भी आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर नोडल आफिसर डॉ. अंजना भाटिया व उनकी पूरी टीम सोनिया महेंदू, डॉ. रमा शर्मा, ज्योतिका मिन्हास, डॉ. राखी मेहता,  नवनीता, डॉ. जीवन देवी, डॉ. सिम्मी, डॉ. शुचि शर्मा भी उपस्थित थे। यह उल्लेखनीय है कि एचएमवी को इंडिया टुडे, द ट्रिब्यून व नेशनल एजुट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा भी सर्वश्रेष्ठ रैंक दिया जा चुका है।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स ने जागरूकता अभियान के साथ मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

HMV कॉलेज की पत्रकारिता की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

PCMSD कॉलेजिएट स्कूल ने हवन समारोह के साथ की नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत