जालंधर में बढ़ रहा चोरों का आतंक, रास्ता पूछने के बहाने महिला से छीनी सोने की चेन

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: जालंधर में चोरी और लूट की वारदातें लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला जालंधर के रामामंडी के अर्जुन नगर से सामने आया है, जहां दो बाइक सवार लूटेरों ने एक घर में घुसकर महिला की सोने की चेन लूट ली और फिर वहां से फरार हो गए। इस घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी मौके से सामने आई है, जिसमें आरोपी घर के अंदर घुसकर सोने की चेन झपटते नजर आ रहे हैं।

वहीं घटना की जानकारी देते हुए पीड़ित महिला कमलजीत कौर ने बताया कि बीते दिन शाम को वे अपने घर के बाहर रेहड़ी से सब्जियां खरीद रही थी। तभी दो युवक बाइक पर सवार अचानक उसके घर के सामने मोबाइल शॉप के पास रुके। एक आरोपी बाहर बाइक पर खड़ा था और दूसरा अधेड़ उम्र का लुटेरा घर के अंदर से पीड़िता कमलजीत कौर की सोने की चेन लूट ले गया। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। बताया जा रहा है कि आरोपी वारदात के बाद संतोखपुरा से होते हुए लम्मा पिंड चौक की ओर भाग गए थे।

वहीं परिवार ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद अब पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

Related posts

DAV कॉलेज के 90वें वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में राज्यपाल ने 160 मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित

इनोसेंट हार्ट्स में सांस्कृतिक वैभव के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व

HMV में डॉ. बी. आर. अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती पर ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का आयोजन