BJP नेता शेरगिल के घर मिलने पहुंचे पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, मुलाकात बनी चर्चा का विषय

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: भाजपा के वरिष्ठ नेता जयवीर शेरगिल और आप संसद और पूर्व क्रिकेटर की मुलाकात आज एक चर्चा का विषय बन गई है। हालांकि इस मुलाकात की जानकारी खुद BJP नेता जयवीर ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर सांझा की है। बताया जा रहा है कि AAP सांसद और भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह जालंधर में BJP नेता जयवीर शेरगिल से मिलने पहुंचे थे।

जानकारी के अनुसार इस मुलाकात को राजनीति मुलाकात के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि जयवीर शेरगिल ने फोटो शेयर कर खास तौर पर यह जानकारी दी है कि उनकी “ये मुलाकात सिर्फ एक आम मुलाकात है… इसे राजनीति से जोड़कर न देखा जाए।” मेरे जालंधर स्थित घर पर क्रिकेट और पंजाब के खाने के स्वाद पर अच्छी “गपशप” हुई। इसमें उन्होंने यह भी लिखा कि कोई राजनीतिक बात नहीं, बस जालंधर के 2 लड़के आपस में मिले हैं।

Related posts

PCMSD कॉलेजिएट स्कूल ने हवन समारोह के साथ की नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत

शिक्षा मंत्रालय ने HMV को 5-स्टार SVHR रेटिंग के साथ घोषित किया हरित उत्कृष्टता का अग्रणी संस्थान

HMV के बी. डिजाइन (मल्टीमीडिया) Sem-1 की छात्राओं ने कॉलेज का नाम किया रोशन