HMV के बीए ऑनर्स हिन्दी के परीक्षा परिणामों में छात्राओं का शानदार परिणाम

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट(जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय की बी.ए. ऑनर्स (हिन्दी) सेम-3 की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी पोजीशन हासिल करके कॉलेज का नाम रोशन किया है। नेहा और नवनीत ने 100 में से 78 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान, सना ने 76 अंक प्राप्त कर चौथा स्थान, दामिनी ने 75 अंक प्राप्त कर पांचवां स्थान, इशिका ने 73 अंक प्राप्त कर छठा स्थान, वंशिका ने 72 अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को उनकी सफलता प्राप्ति पर बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति गोगिया, पवन कुमारी व डॉ. दीप्ति धीर ने भी छात्राओं को शुभाषीश दिया।

Related posts

HMV के बी. डिजाइन (मल्टीमीडिया) Sem-1 की छात्राओं ने कॉलेज का नाम किया रोशन

KMV के स्टूडेंट्स की रिकॉर्ड तोड़ ऑन कैंपस कॉर्पोरेट प्लेसमेंट, प्रिंसिपल ने प्रतिभाशील छात्राओं को दी बधाई

PCM SD कॉलेज के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG विभाग ने आयोजित किया करियर जागरूकता सत्र