पंजाब के इन अधिकारियों के घर पर ED की रेड, अमरूदों के बाग घोटाले में हुई बड़ी करवाई

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब/क्राइम)

पंजाब: चंडीगढ़ के एक बड़े आईएस अधिकारी के घर आज सुबह प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने छापामारी की है। मिली जानकारी के अनुसार ये रेड ED ने 2 बड़े अधिकारियों के घर पर की है। बताया जा रहा है कि 2023 में इन अधिकारियों को CBI ने भी दिल्ली शराब वाले मामले में तलब किया था। तब सीबीआई ने पंजाब के 10 अफसरों को सम्मन जारी किए थे, जिनमें ये अधिकारी भी शामिल थे। कहा जा रहा है कि दिल्ली की Excise Policy में उक्त अधिकारियों का अहम रोल बताया जा रहा है। यह रेड कई IAS अधिकारी, प्रॉपर्टी डीलर और कई किसानों सहित 15 ठिकानों पर बताई जा रही है।

वहीं चंडीगढ़ के साथ-साथ आज ED ने मोहाली के गांव बाकरपुर में भी छापामारी की है। कहा जा रहा है कि यह दूसरी रेड अमरूद घोटाले से संबंधित है, जो 22 जगहों पर जारी है। गौर करने योग्य है कि गमाडा ने अधिगृहित जमीन में अमरूदों के बगीचे दिखाकर करोड़ों रुपए हड़पने के आरोप में 18 लोगों पर केस दर्ज हुआ था, इसी मामले में आज ED ने छापामारी की है। सूत्रों के अनुसार जांच जारी है। यह भी पता चला है कि कुछ ओर लोग भी ED की राडार पर है।

गौरतलब है कि साल 2018 में जमीन खरीदने के बाद पौधे लगाए, लेकिन गमाडा अधिकारियों से मिलीभगत से राजस्व रिकॉर्ड में दिखा दिया कि पौधे 2016 में लगा दिए थे। इसके बाद आरोपियों ने विभाग से करीब 137 करोड़ रुपए का मुआवजा ले लिया। विजिलेंस को इस बात का पता चला तो उन्होंने केस दर्ज कर इस मामले में 18 लोगों को नामजद करते हुए जांच शुरू कर दी थी।

Related posts

तेज रफ़्तार स्कूल बस ने घर के बाहर खेल रही 2 वर्षीय मासूम को कुचला, मौत, ड्राइवर काबू

विजिलेंस विभाग की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार की रिश्वत लेता ASI गिरफ्तार

सिद्धू मूसेवाला फैंस के लिए Good News, छठा गाना 4.10 आज होगा रिलीज