शहर के प्रसिद्ध मंदिर के सरोवर में मिली लाश, मचा हड़कंप

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/क्राइम/धर्म)

जालंधर: शहर के देवी तालाब मंदिर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सूचना मिली है कि शहर के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर के सरोवर में अज्ञात शव मिला है। मंदिर में शव मिलने की खबर से परिसर में सनसनी फ़ैल गई है। जानकारी के अनुसार शव को सबसे पहले मंदिर के सेवादार ने देखा। जिसके बाद उसने इसकी सूचना मंदिर की पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस का कहना है कि सुबह करीब पौने 11 बजे उन्हें मंदिर के सरोवर में शव मिलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद उन्होंने पुलिस टीम को जांच के लिए भेज दिया है। अभी तक मरने वाले व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है और न ही यह पता चल पाया है कि यह हत्या है या सुसाइड
। फिलहाल पुलिस वहां लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है ताकि कारणों का पता चल पाए।

Related posts

HMV के बी. डिजाइन (मल्टीमीडिया) Sem-1 की छात्राओं ने कॉलेज का नाम किया रोशन

KMV के स्टूडेंट्स की रिकॉर्ड तोड़ ऑन कैंपस कॉर्पोरेट प्लेसमेंट, प्रिंसिपल ने प्रतिभाशील छात्राओं को दी बधाई

PCM SD कॉलेज के कॉमर्स और मैनेजमेंट के PG विभाग ने आयोजित किया करियर जागरूकता सत्र