संस्कृति KMV स्कूल के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने परीक्षा परिणामों में हासिल किया शीर्ष स्थान

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के संस्कृति केएमवी स्कूल के कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों ने एक बार फिर से सफलता के क्षेत्र में मैदान मारा है। कक्षा 10वीं के सभी विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत सफलता हासिल की। लगभग 28 विद्यार्थियों ने 90% से अधिकतम अंक प्राप्त किए। 10वीं की मन्नत ने 98.2% अंक प्राप्त कर स्कूल में फर्स्ट पोजीशन, पलक हीर ने 96.8 % अंक प्राप्त कर दुसरा, तमन्ना और जैसलीन सैनी ने 96.2% अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इनके आलावा कई विद्यार्थयों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर स्कूल और परिवार का नाम रोशन किया।

इस अवसर पर आर्य शिक्षा मंडल प्रधान चंद्र मोहन, डॉ अतिमा शर्मा द्विवेदी मैनेजर संस्कृति केएमवी स्कूल ने प्रिंसिपल रचना मोंगा को हार्दिक बधाई दी। प्रधानाचार्या रचना मोंगा ने सभी विद्यार्थियों के माता-पिता और अध्यापकों को उनकी असीम सफलता की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और साथ ही कहा कि सभी विद्यार्थियों ने अधिकतम अंक प्राप्त कर स्कूल की ऊँचाइयों को उच्च आयामों पर बनाए रखने में अभूतपूर्व योगदान दिया है। यह उनकी मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा का ही प्रतिफल है। ईश्वर इन्हें प्रत्येक पद पर सफलता प्रदान करे। विद्यार्थियों की सफलता ने स्वर्ण अक्षरों में विद्यालय के समाजिक विश्वास को सुद्धता प्रदान की है।

Related posts

PCMSD कॉलेजिएट स्कूल ने हवन समारोह के साथ की नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत

शिक्षा मंत्रालय ने HMV को 5-स्टार SVHR रेटिंग के साथ घोषित किया हरित उत्कृष्टता का अग्रणी संस्थान

HMV के बी. डिजाइन (मल्टीमीडिया) Sem-1 की छात्राओं ने कॉलेज का नाम किया रोशन