PCM SD कॉलेज में हिन्दी व्याकरण के विषयों पर आधारित प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के पी.सी.एम.एस.डी. कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बी.ए. तथा बी.एड. के विद्यार्थियों के मध्य प्रतियोगिता करवाई गई, जिसका विषय था “हिंदी व्याकरण”। इसमें विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम के अनुरूप हिंदी की वर्णमाला और पेडागॉजी संबंधित चित्रों  को बनाया। इस प्रतियोगिता में लगभग 20 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों द्वारा “हिंदी व्याकरण” के नियमों पर प्रकाश डाला गया।

वहीं इस अवसर पर अध्यक्ष नरेश बुधिया, उपाध्यक्ष विनोद दादा कॉलेज के प्रबंधकीय समिति के अन्य सदस्यों व प्राचार्य डॉ.पूजा पराशर ने ऐसे कार्यक्रमों को आयोजित करने हेतु बी.ए. तथा बी.एड. विभाग की सराहना की।

Related posts

PCMSD कॉलेजिएट स्कूल ने हवन समारोह के साथ की नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत

शिक्षा मंत्रालय ने HMV को 5-स्टार SVHR रेटिंग के साथ घोषित किया हरित उत्कृष्टता का अग्रणी संस्थान

HMV के बी. डिजाइन (मल्टीमीडिया) Sem-1 की छात्राओं ने कॉलेज का नाम किया रोशन