मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को राष्ट्रीय पुरस्कार मिलने पर कैबिनेट मंत्री भगत ने दी बधाई

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज को पूरे भारत में सर्वश्रेष्ठ पॉलिटेक्निक का पुरस्कार मिलने पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह दोआबा और जालंधर शहर के लिए गर्व की बात है कि यहां के पॉलिटेक्निक कॉलेज को राष्ट्रीय स्तर पर यह सम्मान मिला है। प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह ने इस अवसर पर मंत्री जी का मुंह मीठा करवाया और बताया कि मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज के अलावा केवल नचिमुथु पॉलिटेक्निक कॉलेज, पोलाची (तमिलनाडु) और जे.एस.एस. पॉलिटेक्निक कॉलेज, मैसूर (कर्नाटक) को ही यह पुरस्कार मिला है।

वहीं मंत्री भगत यह जानकर बहुत प्रसन्न हुए कि पंजाब के किसी पॉलिटेक्निक कॉलेज को यह सम्मान पहली बार मिला है। उन्होंने आश्वासन दिया कि यह जानकारी जल्द ही माननीय मुख्यमंत्री पंजाब और शिक्षा मंत्री पंजाब को दी जाएगी। इस अवसर पर कॉलेज की कार्यशाला के वरिष्ठ प्रशिक्षक दुर्गेश जांडी भी उपस्थित थे।

Related posts

HMV कॉलेज में परवाज़ 2026 का आयोजन, छात्राओं को दी सपनों को पंख देती भावभीनी विदाई

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में चयनित स्टूडेंट काउंसिल के लिए इन्वेस्टिचयोर सेरेमनी 2026–27 का आयोजन

HMV मूल्य-आधारित शिक्षा की ओर अग्रसर, AICTE अनुमोदित 3 दिवसीय FDP का दूसरा दिन उत्साहपूर्वक आयोजित