सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के कपूरथला रोड पर स्थित सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रोहन शर्मा और सभी स्टाफ सदस्यों द्वारा बुद्ध पूर्णिमा मनाई गई। सभी स्टाफ सदस्यों ने फूलों की सजावट करके इस अवसर का जश्न मनाया और उन्होंने गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा भी की। कॉलेज स्टाफ सदस्यों ने खुद को अपडेट करने के लिए गौतम बुद्ध की सभी शिक्षाओं को याद किया और उस पर गहन चर्चा की।

इस मौके पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कॉलेज प्रिंसिपल और स्टाफ सदस्यों की सराहना की और
उन्हें बुद्ध की शिक्षाओं से सबक लेने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स ने जागरूकता अभियान के साथ मनाया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

HMV कॉलेज की पत्रकारिता की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

PCMSD कॉलेजिएट स्कूल ने हवन समारोह के साथ की नए शैक्षणिक सत्र 2026–27 की शुरुआत