इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में किशोर त्वचा देखभाल एवं ग्रीष्मकालीन स्वच्छता पर जागरूकता सत्र आयोजित

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: बोरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट के तत्वाधान दिशा एन इनीशिएटिव के अंतर्गत इनोसेंट हार्ट्स द्वारा 16 मई 2026 को “टीन एज त्वचा एवं ग्रीष्मकालीन धूप : मुहाँसे, गर्मी और स्वच्छता प्रबंधन” विषय पर एक ज्ञानवर्धक एवं रोचक सत्र का आयोजन किया गया। यह सत्र प्रातः 10:00 बजे ज़ूम माध्यम से कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें सभी शाखाओं के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। साथ ही विद्यालय के सभागार में भी विद्यार्थियों की ऑफलाइन उपस्थिति रही।

इस सत्र का संचालन डॉक्टर इंदरप्रीतकौर कंसलटेंट तथा एसथेटिक,डर्मेटोलॉजिस्ट, एमबीबीएस,एमडी( गोल्ड मेडलिस्ट) ने किया, जो इनोसेंट हार्ट्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटलमें त्वचा एवं सौंदर्य रोग विशेषज्ञ हैं। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु में त्वचा में होने वाले परिवर्तनों, किशोरावस्था के हार्मोनल बदलावों तथा त्वचा संबंधी समस्याओं के मानसिक प्रभावों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। साथ ही बदलती जीवनशैली एवं पर्यावरणीय परिस्थितियों के अनुसार त्वचा की स्वच्छता एवं देखभाल की आदतों को अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया तथा विद्यार्थियों को आत्मविश्वास बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।

यह सत्र अत्यंत संवादात्मक रहा। इसमें प्रश्नोत्तर चरण का आयोजन किया गया, जिसमें सभागार में उपस्थित विद्यार्थियों तथा ऑनलाइन जुड़े विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का सफल संचालन कक्षा 11वीं एवं 12वीं की स्टूडेंट काउंसिल द्वारा शिक्षकों के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर सी एस आर डॉ पलक गुप्ता बौरी ने बताया की बौरी मेमोरियल एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट सदैव ही अपने विद्यार्थियों, स्टाफ के सदस्यों तथा समाज के लिए उत्थान के लिए सदैव प्रयत्नशील है। यह सत्र विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ, जिसने उन्हें ग्रीष्मकाल में त्वचा की देखभाल, स्वच्छता तथा समग्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूक एवं सजग बनने की प्रेरणा दी।

Related posts

KMV की छात्राओं ने “मास्टरिंग एडवांस्ड एक्सेल विद एआई” कोर्स सफलतापूर्वक किया पूरा

HMV कॉलेज की एम.वॉक कॉस्मेटोलॉजी सेमेस्टर-III की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन

DAV कॉलेज के PG रसायन विज्ञान विभाग के विद्यार्थियों का GNDU परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन