पंजाब में आप नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर मौके से फरार

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

तरनतारन: पंजाब के तरनतारन जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि तरनतारन के आप नेता गुरपीत सिंह गोपी चोला निवासी चोहला साहिब की अज्ञात हमलावरों द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमलावरों ने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब आप नेता गोइंदवाल साहिब जाते हुए किसी फाटक पर खड़े थे। इस दौरान कुछ स्विफ्ट सवार हमलावर अचानक वहां आए और गोपी चोला को गोलियों से भून दिया। इस हमले में गोपी चोला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। यह घटना सुबह करीब 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार गोपी चोला अपनी कार में सवार होकर सुलतानपुर लोधी कोर्ट में किसी तारीख के लिए जा रहे थे लेकिन इससे पहले ही यह हमला हो गया। जिसमें उनकी मौत हो गई। हमले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि मृतक आप नेता गुरप्रीत सिंह गोपी खडूर साहिब के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुर का बेहद करीबी है।

Related posts

भार्गव कैंप महिला मारपीट मामला: एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, महिला आयोग ने CP से मांगा जवाब

क्राइम ब्रांच जालंधर ने गिरफ्तार किये 2 ड्रग तस्कर, 1 किलो 400 ग्राम अफीम और लाख रुपये ड्रग मनी बरामद

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एंटी-ड्रग कैंपेन के तहत अलग-अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर चलाया कासो ऑपरेशन