कराची की जेल से फरार 216 कैदी, जेल सुपरिंटेंडेंट ने पुष्टि

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

कराची: पाकिस्तान के कराची से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मिली जानकारी के अनुसार बीती रात कराची की मलिर जेल से करीब 216 कैदी फरार हो गए हैं। हालांकि जेल प्रशासन ने भागे हुए 80 से ज्यादा कैदी दोबा पकड़ लिए हैं। लेकिन 216 कैदी अभी भी फरार चल रहे हैं। इस घटना की पुष्टि जेल सुपरिंटेंडेंट अरशद शाह ने मंगलवार तड़के की।

जेल प्रशासन के अनुसार बीती रात आए भूकंप के झटकों के चलते एहतियात के तौर पर कैदियों को उनकी बैरकों से बाहर निकाला था।
वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जब कैदियों को बैरकों से बाहर निकाला गया था, उसी समय मौके का फायदा उठाकर कैदी मेन गेट से फरार हो गए। जिनमें से करीब 80 कैदियों को दोबारा पकड़ लिया गया है, जबकि 135 कैदी अभी भी फरार हैं।

वहीं जेल प्रशासन के मुताबिक तलाशी अभियान जारी है। इस अभियान में रैपिड रिस्पॉन्स फोर्स (RRF), स्पेशल सिक्योरिटी यूनिट (SSU), रेंजर्स और फ्रंटियर कोर (FC) की टीमें मिलकर काम कर रही हैं। घटना के तुरंत बाद जेल का नियंत्रण रेंजर्स और FC ने संभाल लिया। वहीं मौके पर IG जेल, DIG जेल और जेल मंत्री ने पहुंचकर हालात का जायजा लिया।

Related posts

भार्गव कैंप महिला मारपीट मामला: एक ASI समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, महिला आयोग ने CP से मांगा जवाब

क्राइम ब्रांच जालंधर ने गिरफ्तार किये 2 ड्रग तस्कर, 1 किलो 400 ग्राम अफीम और लाख रुपये ड्रग मनी बरामद

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने एंटी-ड्रग कैंपेन के तहत अलग-अलग इलाकों में बड़े पैमाने पर चलाया कासो ऑपरेशन