मानव सहयोग स्कूल के नन्हे नौनिहालों ने कला क्षेत्र में दिखाया अपना हुनर

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (जालंधर/एजुकेशन)

जालंधर: शहर के मानव सहयोग स्कूल ने अपने नन्हें विद्यार्थियों में कलाकारी के गुण विकसित करने के उद्देश्य से एक रोचक गतिविधि करवाई। इस गतिविधि में विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने व्यर्थ पड़ी हुई वस्तुओं का सदुपयोग करते हुए सुंदर कृतियां बनाने की कला के कौशल सीखे। विद्यार्थियों ने अपनी सूझबूझ के साथ सजावट का उत्तम सामान बनाते हुए अपनी बेहतरीन कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रजनी शर्मा जी ने भी विद्यार्थियों के उत्साह को देखते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।

Related posts

HMV कॉलेज में आई.के. एस की 1 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों द्वारा बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए की गई ईश्वरीय आशीर्वाद की कामना

हेमकुंट पब्लिक स्कूल में आयोजित जश्न-ए-रुखसत