DC दफ्तर में 40 दिनों बाद शुरू हुआ काम, जनता को मिलेगी राहत

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट : (जालंधर)

जालंधर डीसी ऑफिस में पिछले करीब डेड महीने से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल आज सोमवार को खत्म हो गई है। जिसके बाद आज सुबह कर्मचारी 40 दिनों के बाद अपने काम पर लौट आए और नियमित रूप से काम शुरू कर दिया। बता दें कि कर्मचारियों कि ये हड़ताल पुरानी पेंशन बहाली और अन्य मांगों को लेकर चल रही थी। हड़ताल में सरकारी और कॉरपोरेशन विभाग के कर्मचारी शामिल थे।

जनता को मिलेगी राहत, पेंडिंग काम होंगे शुरू

लगभग 40 दिनों से सरकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। सरकार और डीसी ऑफिस कर्मचारियों के बीच चल रही तनातनी में आम लोगों को पिछले 40 दिनों से दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे थे। जिससे जनता को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। हड़ताल खत्म होने के बाद आज से पेंडिंग काम शुरू होंगे।

40 दिन तक निरंतर चलता रहा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

हड़ताल में कर्मचारियों के गेट रैलियां, पुतले फूंक प्रदर्शन निरंतर चलते रहे हालांकि कर्मचारी दफ्तर में आते थे लेकिन हाजिरी लगाकर सरकार का पीट स्यापा करते थे।।

बता दें कि पिछले 40 दिन से DC ऑफिस के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते 42 डिपार्टमेंटस का काम ठप पड़ा हुआ था जो आज दोबारा से शुरू हो गया है। लेकिन अभी भी यूनियन का कहना है कि ये हड़ताल सिर्फ स्थगित की गई है। अगर उनकी मांगे पूरी नहीं की गईं तो वे दोबारा हड़ताल पर जाएंगे।

Related posts

PCM SD कॉलेज की छात्राओं ने “30 दिवसीय पर्यावरण चुनौती” को सफलतापूर्वक किया पूरा

HMV ने मनाया राष्ट्रीय पोषण सप्ताह

KMV ने “सिंगल यूज़ प्लास्टिक को अलविदा” विषय पर कार्यशाला का किया आयोजन