किसान आंदोलन के चलते 2 दिन के लिए बंद रहेगा पंजाब का यह Toll Plaza

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (लुधियाना/पंजाब)

लुधियाना: पंजाब भर में चल रहे किसान आंदोलन के चलते किसानों ने लुधियाना टोल प्लाजा को बंद करने का ऐलान किया है। किसानों ने टोल प्लाजा को आज और कल के लिए बंद किया है। किसान आज और कल के लिए टोल को पूर्ण रूप से फ्री करवा रहे हैं। जिसके चलते आज 12 बजे किसान लाडोवाल टोल प्लाजा पर इकक्ठा होकर धरना जमाने वाले हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी किसानों ने लगातार पिछले 2 दिनों से लाडोवाल टोल प्लाजा को कुछ घंटों के लिए बंद करवाया था। इस बारे में जानकारी देते हुए BKU उगराहां के देहाती प्रधान गुरप्रीत सिंह ने कहा कि शंभू बार्डर पर किसानों के साथ हरियाणा और केन्द्र सरकार धक्केशाही कर रही है। जो सहन नहीं की जाएगी। किसानों का साथ देने के लिए उनकी जत्थेबंदी भी अब मैदान में उतर पड़ी है।

उन्होंने कहा कि कल संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक है। जिसमें उन्हें कल कोई बड़ा ऐलान होने की उम्मीद है। उनका कहना है कि सरकार आंसू गैस के गोले चलाकर किसानों की आवाज को दबा नहीं सकती। सरकार किसानों पर जितना अत्याचार करेगी उतनी ही ताकत से वह दोबारा उठ खड़े होंगे।

Related posts

Met Gala में पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने बढ़ाई पंजाबियों की शान, महाराजा लुक से रेड कार्पेट में की एंट्री

लुधियाना में 2 परिवारों में खूब चली लाठियां, पैसों के लेन-देन का था मामला

जालंधर-जम्मू हाईवे पर भयानक रोड एक्सीडेंट, तेज रफ्तार टिप्पर पलटा, केबिन में फसा ड्राइवर