जेल के अंदर चल रहा था नशे का कारोबार, कैसे आई 900 की रिपोर्ट पाॅजीटिव
NEWS 360 BROADCAST
JALANDHAR : जेल के अंदर नशे का कारोबार आम होता जा रहा है। पुलिस की सख्ती के बावजूद भी कैदी नशे करने के आदी हैं और उन्हें किसी न किसी तरह जेल के अंदर नशा मिल रहा है। अमृतसर की सेंट्रल जेल में स्वास्थ्य विभाग ने 1900 कैदियों के डोप टेस्ट करवाए। जिनमें से 900 की रिपोर्ट जब पाॅजीटिव आई तो जेल के अंदर हड़कंप मच गया। क्योंकि जेल के अंदर किसी तरह का नशा नहीं जाने दिया जाता है। उसके बावूजद इतनी बढ़ी संख्या में कैदी नशे के आदी होने पर सवाल उठ रहे हैं। कैदियों के डोप टेस्ट पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशों पर किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक 4 हजार कैदियों में से केवल 1900 के करीब कैदियों के सैंपल लिए गे। जिनमें 900 कैदी नशे के आदी निकले।