बरसात के कारण वैष्णो देवी की यात्रा रोकी और कांगड़ा का चक्की पुल बहा
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट :(जालंधर) पिछले 1 हफ्ते से हिमाचल की वादियों में लगातार बरसात हो रही है जिस कारण आम जनजीवन और मार्ग भी अवरुद्ध हो रहे हैं वैष्णो देवी यात्रा पर जाने वाले भगत जनों के लिए खबर है कि भवन पर और भैरव घाटी पर तेज बरसात होने के कारण यात्रा कुछ समय के लिए रोक दी गई है।
.वही हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा और पंजाब की हद पर बने चक्की पुल को बरसात ने तोड़ दिया है।
चक्की नदी पर बना 800 मीटर लंबा रेलवे पुल चक्की नदी में अचानक आई बाढ़ के कारण बहा दिया। मौसम विभाग के मुताबिक कांगड़ा, चंबा, बिलासपुर, सिरमौर और मंडी जिलों में दो दिन भारी बारिश की संभावना है। पुल टूटने के कारण पठानकोट और जोगिंद्रनगर के बीच नैरो गेज ट्रेन सेवा बंद रहेगी।