जालंधर में रेलवे ट्रैक पर मिले लड़का-लड़की के अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधरः पंजाब के जालंधर शहर में बीती रात एक लड़का-लड़की का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मिली जानकारी के अनुसार शहर के नागरा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक से दोनों लड़का लड़की के शव अस्त-व्यस्त हालत में बरामद हुए हैं। फिलहाल शवों की पहचान नहीं हो पाई है। लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की उम्र करीब 25 से 27 साल के बीच रही होगी। शव मिलने के बाद से आसपास के इलाके के लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

वहीं ट्रैक पर शव मिलने की सूचना पाकर तुरंत जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देर रात दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है और छानबीन जारी है। शुरुआती जांच में दोनों के शरीर पर काफी घाव पाए गए हैं, हालांकि मामला सुसाइड का लग रहा है। लेकिन असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगी कि आखिर दोनों की मौत कैसे हुई। फिलहाल पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है।

पुलिस ने दोनों की पहचान करने के लिए आसपास के एरिया में फोटो सर्कुलेट कर दीए हैं। जिसके आधार पर उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। ये हादसा था या फिर सुसाइड इस पर जांच जारी है।

Related posts

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, नूरपुर ब्रांच में “स्टूडेंट मेंटल हेल्थ एंड वैलनेस” विषय पर कार्यशाला का आयोजन

इनोसेंट हार्ट्स ने 2025 बैच का प्रेरणात्मक दूरदर्शिता के साथ किया स्वागत

ब्रेकिंग: जालंधर से पठानकोट जा रही वरना कार का भयानक एक्सीडेंट, चालक की मौत