HMV कॉलेज की UBA टीम ने स्वास्थ्य व पोषण पर जागरूकता लेक्चर किया आयोजित

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय की उन्नत भारत अभियान टीम द्वारा ‘स्वास्थ्य एवं पोषण’ पर जागरूकता लेक्चर का आयोजन गांव गिल्ल में करवाया गया। यह आयोजन रेड रिबन एवं एनएसएस के सहयोग से करवाया गया। इसका उद्देश्य गांववासियों को संतुलित खुराक, स्वस्थ खानपान व बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूक करना था।

इस अवसर पर यूबीए टीम की सदस्या शैफाली कश्यप ने आर्गेनिक व होममेड खाने के महत्व पर प्रकाश डाला। रिटायर्ड मास्टर जगीर सिंह, सदस्य सरकारी स्कूल मैनेजिंग कमेटी ने भी कहा कि नशा मुक्त भारत समय की मांग है जिसमें भारत की युवा शक्ति महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

इस आयोजन के बाद रैली का भी आयोजन किया गया। जिसमें ‘से नो टू ड्रग्स’ के प्रति जागरूक किया गया। यूबीए कोआर्डिनेटर डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता ने गांव की सरपंच अमनदीप कौर व सामाजिक कार्यकर्ता सुरजीत सिंह का धन्यवाद किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने टोम के प्रयास की सराहना की। टीम के इंचार्ज हरमनु, इंचार्ज एनएसएस व डॉ. दीपाली इंचार्ज रेड रिबन क्लब थे।

Related posts

HMV में एम्प्लॉयबिलिटी स्किल्स और फ्यूचर टेक्नोलॉजीज पर प्रेरक कार्यशाला

HMV में सशस्त्र बलों में महिलाओं की भागीदारी पर प्रेरक व्याख्यान आयोजित

HMV में Swami Shraddhanand की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई