
होशियारपुर की इस सड़क पर टोल प्लाजा बंद किया गया
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब न्यूज़ ): Toll plaza was closed on this road of Hoshiarpur : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा जिला मुख्यालय होशियारपुर के अंतर्गत लाचोवाल टोल प्लाजा बंद करने का आदेश जारी कर दिए गए। पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्यमंत्री द्वारा संबंधित कंपनी पर प्राथमिकी दर्ज करने की भी बात कही गई। मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया कि मुख्य मार्ग पर तो टोल लगाए गए थे जब उनकी सरकार ने जांच कराई तो विभागों ने बताया कि मुख्य मार्ग की टोल शुल्क की चोरी रोकने के लिए उक्त मार्ग पर भी उक्त टोल प्लाजा बनाया गया था। मुख्यमंत्री भगवान सिंह मान ने कहा कि मैं कितने के जूते पहनता हूं एवं मेरी घड़ी का रेट कितना है विपक्षी नेता यह सब देखते हैं लेकिन जो घोटाले उनकी सरकार में हुए हैं उनका पूरा हिसाब होगा।
CATEGORIES पंजाब