चोरों के हौसले बुलंद, इस हेरिटेज अमानत पर किया हाथ साफ़, जानने के लिए पढ़ें खबर... - News 360 Broadcast
चोरों के हौसले बुलंद, इस हेरिटेज अमानत पर किया हाथ साफ़, जानने के लिए पढ़ें खबर…

चोरों के हौसले बुलंद, इस हेरिटेज अमानत पर किया हाथ साफ़, जानने के लिए पढ़ें खबर…

Listen to this article

NEWS360BROADCAST

चंडीगढ़:Thieves’ spirits high, clean hands on this heritage trust, read the news to know…:चंडीगढ़ से पंजाब पुलिस की एक हेरिटेज अमानत के चोरी होने की खबर आज सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ के सेक्टर-1 में पंजाब सशस्त्र पुलिस बल की 82वीं बटालियन की जिओ मेस के बाहर रखी हेरिटेज तोप चोरी हो गई है। बता दें कि यह तोप 3 फीट लंबी और 3 क्विंटल के वजन की थी।

जानकारी के मुताबिक यह तोप देश आजाद होने से पहले की है और इसको प्रदर्शन के लिए गेट पर रखा गया था। यह तोप इसी जगह पर पिछले एक दशक से है। घटना का पता चलने पर इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। वहीं चोरी के इस मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने धारा 379 के तहत केस दर्ज कर तोप और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार तोप साधारण पीतल की नहीं बनी थी बल्कि इसे बनाने में कुछ अन्य धातुओं का भी इस्तेमाल किया गया है। यह तोप पंजाब की सबसे कीमती सम्पत्तियों में से एक थी।

करीब डेढ़ साल पहले इसे 82वीं बटालियन के स्टोर रूम में शिफ्ट किया गया था। बाद में इसे बाद में इसे सार्वजनिक प्रदर्शनी के लिए रखा गया है। बड़ी बात यह रही कि जिस एरिया में यह तोप स्थापित थी वहां कोई CCTV भी नहीं था और इसी बात का चोरों ने फायदा उठा लिया।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)