चंबा में गहरी खाई में गिरी मणिमहेश यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी, 3 की मौ+त

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

भरमौर: चंबा के भरमौर में मणिमहेश की यात्रा करके वापिस लौट रहे श्रद्धालुओं से भारी टाटा सूमो आज सुबह गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि हादसे में 2 युवतियों सहित 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार यह हादसा भरमौर-ब्राह्मणी रोड पर सुबह साढ़े 8 बजे के करीब हुआ है। मरने वालों की पहचान 21 वर्षीय नेहा, 39 वर्षीय दीक्षा और लाडी निवासी पठानकोट के रूप में हुई है। घायलों के नाम 40 वर्षीय संतरूप, 22 वर्षीय अशोक कुमार, 22 वर्षीय विवेक कुमार, 33 वर्षीय सौरव, 34 वर्षीय विशाल कुमार, 27 वर्षीय शिखा, 33 वर्षीय राहुल कुमार, 18 वर्षीय आशीष और यूपी के रहने वाले 17 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार घटना के बारे में बताते हुए भरमौर के एसडीएम कुलबीर राणा ने कहा कि घायलों को इलाज के लिए चंबा रेफर किया गया है। दरअसल टाटा सूमो (HP02C-0345) गाड़ी में सवार होकर सभी लोग मणिमहेश यात्रा से लौटने के बाद माता ब्रह्माणी के दर्शनों के लिए जा रहे थे। लेकिन रास्ते में भरमौर-ब्राह्मणी रोड पर गाड़ी हादसे का शिकार होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद तुरंत एम्बुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं बताया यह भी जा रहा है कि घटना में घायल हुए 10 लोगों में से 4 की हालत गंभीर है। उन्हें मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर कर दिया गया है। 6 लोगों का उपचार सिविल अस्पताल भरमौर में चल रहा है। इनमें भी 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि 3 लोगों की इस हादसे में मौत हो चुकी है।

Related posts

बारामूला में सुरक्षाबलों और आतंकियों में हुई मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

Congress में शामिल हुए विनेश और बजरंग पूनिया, केसी वेणुगोपाल ने ज्वाइन करवाई पार्टी

हिमाचल में अब 18 साल की उम्र में नहीं होगी लड़कियों की शादी?