
पुनर्वास मोर्चा की ओर से 1 जनवरी को बंद रखा जाएगा राष्ट्रीय राजमार्ग
न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट (पंजाब न्यूज़ ): The National Highway will be closed on January 1 by the Rehabilitation Front : पंजाब राज्य के जिला मुख्यालय जालंधर स्थित क्षेत्र लतीफपूरा पुनर्वास मोर्चा की ओर से 1 जनवरी को दोपहर 12 बजे राष्ट्रीय राज्य मार्ग बंद कर धरना देने की घोषणा की गई है। शासन की ओर से सरकारी भूमि कब्जा मुक्त कराने की कार्यवाही के अंतर्गत लतीफपुरा क्षेत्र निवासियों के घरों पर जो बुलडोजर चलाने की कार्यवाही की गई थी इसके पश्चात पुनर्वास मोर्चा का गठन किया गया था। मोर्चा की ओर से क्षेत्र निवासियों को विस्थापित करने की मांग की गई थी। पुनर्वास मोर्चा की ओर से पंजाब पुलिस जिला मुख्यालय के पास मुख्य चौराहे को बंद रखने की घोषणा की गई थी।