जंतर मंतर जा रहे किसानों को पुलिस ने बार्डर पर रोका, जालंधर दिल्ली हाईवे पर लगा लंबा जाम - News 360 Broadcast
जंतर मंतर जा रहे किसानों को पुलिस ने बार्डर पर रोका, जालंधर दिल्ली हाईवे पर लगा लंबा जाम

जंतर मंतर जा रहे किसानों को पुलिस ने बार्डर पर रोका, जालंधर दिल्ली हाईवे पर लगा लंबा जाम

Listen to this article

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट :(जालंधर)  बिजली बिल संशोधन और अपनी बाकी मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक संगठन के सदस्यों ने जालंधर से दिल्ली की तरफ कूच कर दिया है। लेकिन ताजा स्थिति ये है कि पुलिस किसानों को दिल्ली में दाखिल नहीं होने दे रही है। जिस कारण दिल्ली जालंधर हाईवे पर वाहनो की लंबी लाइनें लगनी शुरु हो गई हैं। लोग परेशान हो रहे हैं। जिन लोगों ने एयरपोर्ट जाना है व जरुरी काम पर जाना है। उनके लिए मुसिबत खड़ी हो गई है। पुलिस किसानों को आगे नहीं जाने दे रही है और किसान पूरा जोर लगा रहे हैं। किसानों ने कहा कि अगर उन्हें जंतर मंतर नहीं जाने दिया गया तो फिर से सिंघु बार्डर को जाम कर देगें और इस बार मांगे मनवा कर ही उठेगें। दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा के करीब सात बॉर्डर पर पुलिस सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। पुलिस चेकिंग होने की वजह से सभी बॉर्डरों पर भारी जाम लग गया है। गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस ने कुछ किसानों को रोका तो मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे के ऊपर ही किसानों ने धरना लगा लिया। दिल्ली पुलिस ने किसानों को गिरफ्तार करके बस में भरकर किसी अन्य स्थान पर लेकरल चली गई है।

CATEGORIES
Share This

COMMENTS

Wordpress (0)