KMV कॉलेजिएट स्कूल में हुआ टैलेंट फिएस्टा का आयोजन

छात्राओं ने अपनी अद्भुत प्रतिभा के प्रदर्शन से सभी को किया मंत्रमुग्ध

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: के.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में +1 (आर्ट्स, कॉमर्स, मेडिकल, नॉन-मेडिकल) में आए नए विद्यार्थियों के लिए प्रतिभा खोज मुकाबले का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लेते हुए सोलो डांस, ग्रुप डांस, रंगोली, सलाद मेकिंग, स्टिल लाइफ, सोलो कोरियोग्राफी, मॉडलिंग, मिमिक्री, भाषण मुकाबला, संगीत वादन मुकाबले में अपनी कला को निखारा। प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) अतिमा शर्मा द्विवेदी ने आए नए विद्यार्थियों का स्वागत किया और विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि केएमवी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी, स्कूल कन्या महा विद्यालय का एक अभिन्न अंग है और यह नई प्रतिभाओं का प्रवेश द्वार है।

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की गतिविधियां छात्रों के समग्र विकास में मदद करती हैं और केएमवी एक अग्रणी संस्था है जो छात्रों को टैलेंट हंट जैसे अवसरों के साथ भरपूर मात्रा में सुविधाएं प्रदान करती है। प्रिंसिपल द्विवेदी ने विजेताओं को बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रिंसिपल प्रोफेसर (डॉ.) अतिमा शर्मा द्विवेदी नेवीना दीपक, कोऑर्डिनेटर, के.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल, इंचार्ज आनंद प्रभा, प्रतिभा खोज मुकाबले के जज और समूह कॉलेजिएट टीम को बधाई दी। प्रिंसिपल मैडम ने विभिन्न मुकाबलों में विजेता रहे प्रतियोगियों को बधाई दी।

इस प्रतिभा खोज मुकाबले के विजेता इस प्रकार हैं:-

सोलो डांस: पहला स्थान समीक्षा, दूसरा स्थान वरिंदा, तीसरा स्थान प्रितिका।

कविता उच्चारण मुकाबला: पहला स्थान प्रीति और शालिनी, दूसरा स्थान ऋतिका और तनिश, तीसरा स्थान मनितोज और रिया।

पोस्टर मेकिंग: पहला स्थान हिमांशी, दूसरा स्थान सतविंदर कौर, तीसरा स्थान श्रेया कुमारी।

स्टिल लाइफ: पहला स्थान हिमांशी, दूसरा स्थान रिधिमा, तीसरा स्थान अनमोल राणा।

सलाद मेकिंग: पहला स्थान गरेशा चोपड़ा, दूसरा स्थान हिमांशी प्रभाकर, तीसरा स्थान इशदीप कौर।

भाषण मुकाबला: पहला स्थान सिया, दूसरा स्थान हिमांशी प्रभाकर, तीसरा स्थान तनिश।

संगीत वादन: पहला स्थान मनदीप, दूसरा स्थान गुरसिमरन, तीसरा स्थान काम्या।

रंगोली प्रतियोगिता: पहला स्थान इशिता और दिशा, दूसरा स्थान हिमाक्षी और सुप्रिया, तीसरा स्थान मनीषा और काजल।

मिमिक्री: पहला स्थान वाणी, दूसरा स्थान प्रतिक्षा, तीसरा स्थान सिमरन।

Related posts

KMV ने 70 मिनट में बनाया अद्भुत रिकॉर्ड

पंजाबी साहित्य सभा DAV कॉलेज ने किया साहित्यिक समागम का आयोजन

PCM SD कॉलेज के बी.वॉक कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने GNDU में पाया शीर्ष स्थान