HMV कॉलेज की सुखवीर कौर ने खेलो इंडिया गेम्स में 400 मीटर में जीता ब्रान्ज

न्यूज़ 360 ब्रॉडकास्ट

जालंधर: शहर के हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्रा सुखवीर कौर ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 में 4×100 मीटर रिले रेस में ब्रान्ज मैडल जीतकर कालेज का नाम रोशन किया है। सुखवीर कौर पहले भी विभिन्न मैडल जीतकर कालेज को गौरवान्वित कर चुकी है। सुखवीर पंजाब सीनियर स्टेट 100 मीटर में गोल्ड मैडल, खेडां वतन पंजाब स्टेट 100 मीटर में द्वितीय स्थान, ग्रैंड प्रिक्स 100 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त कर चुकी है तथा इंटर स्टेट नैशनल तथा ओपन नैशनल में भाग ले चुकी है।

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. डॉ. एकता खोसला ने सुखवीर को उसकी उपलब्धि पर बधाई दी तथा स्पोर्ट्स विभाग के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर स्पोर्ट्स फैकल्टी सदस्य रमनदीप कौर व प्रगति भी उपस्थित थे।

Related posts

इनोसेंट हार्टस स्कूल लोहारां में SDG-13 ‘क्लाइमेट एक्शन’ पर प्रिस्मोरा 2026 थीम के अंतर्गत आयोजित भव्य प्रदर्शनी

HMV कॉलेजिएट स्कूल में ‘उड़ान एक नई दिशा का आरंभ’ का आयोजन

DAV कॉलेज के स्टूडेंट्स ने रेडियो मिर्ची 98.3 FM के विज़िट के साथ मनाया वर्ल्ड रेडियो डे